काटली नदी को पुनर्जीवित करने के लिए झुंझुनूं व चूरू के जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत को दिया ज्ञापन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
शेखावाटी की जीवन रेखा काटली नदी को पुनर्जीवित कर इसके संरक्षण के लिए ज्ञापन दिया । राजस्थान सरकार में सामाजिक कल्याण एवम अधिकारिता मंत्री तथा चूरू व झुंझुनूं के जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत को उनके जयपुर स्थित राजकीय आवास पर आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर काटली नदी में सिंधु जल समझौते के रद्द होने से उपलब्ध शेष जल को काटली में लाने की मांग की गई । सरस्वती रूरल एन्ड अरबन डवलपमेंट सोसाइटी की ओर से चलाए जा रहे "काटली नदी बचाओ जन अभियान" की ओर से अभियान सयोंजक सुभाष कश्यप एवम भाजपा नेता मोहन सिंह मेहरा टोंक ने मंत्री को बताया कि इस बार प्रदेश में अच्छी वर्षा के कारण अधिकतर नदी नाले उफान पर हैं बावजूद इसके काटली नदी अभी तक बिलकुल रीती पड़ी हुई है ।
मंत्री अविनाश गहलोत ने ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री को प्रेषित कर प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया । ज्ञापन पर डॉ. शायर सिंह शेखावत, धन सिंह कश्यप, मोहर सिंह ककराना, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विक्रम सैनी, शंखनाद फाउंडेशन के वेद प्रकाश पटेल, बलबीर धायल, भाजपा नेता शीशराम राजोरिया झुंझुनूं, युधिष्ठिर सारण चूरू, विक्रम सिंह शेखावत नंगली सलेदी सिंह, शिक्षाविद जयपाल यादव सिंघाना, विनोद यादव श्री कृष्ण नगर, रविन्द्र सिंह शेखावत मावता, प्रदीप सिंह मावता, जगदीश शर्मा अहीरों की ढाणी व नीरज वशिष्ठ जयपुर आदि ने हस्ताक्षर किए हैं ।

