आवासीय विद्यालयों एवं विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त

Aug 4, 2025 - 14:00
 0
आवासीय विद्यालयों एवं विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 04 अगस्त। निदेशालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों तथा आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिये ऑनलाईन प्रवेश पोर्टल 16 मई से शुरू होकर 30 जुलाई निर्धारित की गई थी जिसे बढाकर 31 अगस्त 2025 तक कर दिया गया है। 
संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्यामसुन्दर शर्मा ने बताया कि छात्रावास में प्रवेश के लिये ऑनलाईन आवेदन पत्र SSO.rajasthan.gov.in  पर नवीन प्रवेश पोर्टल एसजेएमएस के माध्यम से आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि छात्रावास में प्रवेश के लिये सभी वर्गों के छात्र के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिये। प्रवेश के लिये आवेदन करने की अब आवेदन तिथि को बढाकर 31 अगस्त 2025 है। उन्होंने बताया कि आवासीय विद्यालयों एवं विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में प्रवेश के लिये कक्षा 6 से 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्रा को नियमानुसार निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा, जिसमें प्रवेशित छात्रों को निःशुल्क आवास, भोजन व यूनिफॉर्म की सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................