विधायक देवी सिंह शेखावत ने स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Aug 4, 2025 - 14:31
 0
विधायक देवी सिंह शेखावत ने स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण


नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) :-  विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरसौरा का विधायक  देवी सिंह शेखावत ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा व्यवस्थाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराई जाए।इसके पश्चात विधायक शेखावत ने मोठुका गांव में निर्माणाधीन सड़क कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।विधायक  शेखावत ने कहा कि क्षेत्र में जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं की सतत निगरानी की जाएगी ताकि आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................