उदयपुरवाटी के तीन खिलाड़ी खेलेंगे स्टेट लेवल पर:क्रिकेट प्रतियोगिता में परचम फहराने वाले विद्यार्थियों का कस्बे में निकाला विजय जुलूस

Sep 19, 2025 - 12:50
 0
उदयपुरवाटी के तीन खिलाड़ी खेलेंगे स्टेट लेवल पर:क्रिकेट प्रतियोगिता में परचम फहराने वाले विद्यार्थियों का कस्बे में निकाला विजय जुलूस

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
 शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए एकता पब्लिक स्कूल, उदयपुरवाटी के विद्यार्थियों ने उदयपुरवाटी कस्बे का नाम गौरवान्वित किया है। हाल ही में आयोजित 14 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए *झुंझुनूं जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में एकता पब्लिक स्कूल की टीम ने गुढ़ा इंटरनेशनल स्कूल गुढ़ा तथा *बिरला इंटरनेशनल स्कूल पिलानी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया तथा फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर दी। इसी कड़ी में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कराटे प्रतियोगिता में भी अपना दमखम दिखाते हुए 4 रजत पदक और 12 कांस्य पदक* अपने नाम किए। इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रबंधन द्वारा विजय रैली का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण से हुआ, जो सीकर बस स्टैंड, पंचायत समिति, मुख्य बाजार तथा सब्जी मंडी से होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से निकली। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं का जगह-जगह नागरिकों ने फूल बरसाकर एवं तालियों की गड़गड़ाहट से भव्य स्वागत किया। बच्चों के जोश और उत्साह को देखकर स्थानीय नागरिकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रैली में अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने क्रिकेट कोच  तरुण मिश्रा एवं कराटे कोच * मनीष सैनी * को कम समय में उत्कृष्ट तैयारी करवाने और शानदार प्रदर्शन दिलाने के लिए हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के *चेयरमैन राव ईश्वर सिंह, संस्था की निर्देशिका डॉ. संतोष सिरोही एवं *राव योगेश सिंह*एवं प्रधानाध्यापक विजय   शर्मा  को भी नगरवासियों एवं अभिभावकों ने बधाई दी और कहा कि विद्यालय प्रबंधन की प्रेरणा और मार्गदर्शन से ही छात्र-छात्राओं ने यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

संस्था प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को देते हुए कहा कि भविष्य में भी विद्यालय खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रतिबद्ध रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................