संतों‌ के सान्निध्य में होगा छठा श्रीश्याम संकीर्तन उत्सव; चिराना में 2 दिन चलेंगे धार्मिक आयोजन

Jan 21, 2026 - 14:05
 0
संतों‌ के सान्निध्य में होगा छठा श्रीश्याम संकीर्तन उत्सव;  चिराना में 2 दिन चलेंगे धार्मिक आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )  निकटवर्ती चिराना कस्बे में श्रीश्याम अखंड ज्योत सेवा समिति के तत्त्वावधान में छठे श्रीश्याम संकीर्तन उत्सव की तैयारियां शुरु हो गई हैं। समिति के जितेंद्र सैन ने बताया कि 2 दिवसीय आयोजन को लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं। बुधवार को समिति के कार्यकर्त्ताओं की बैठक हुई। 29 जनवरी को दोपहर 3 बजे निशानयात्रा निकलेगी। 30 जनवरी को श्याम मंदिर के सामने स्थित नोहरे में श्रीश्याम संकीर्तन उत्सव होगा। सेवा समिति के कार्यकर्त्ता आयोजन को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। 29 जनवरी को शाम 3 बजे सीकर रोड वाले गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर वाले श्रीश्याम मंदिर तक  निशान यात्रा निकाली जाएगी। 30 जनवरी को शाम को सवा 8 बजे से गायत्री मंदिर के सामने छप्पन भाेग की झांकी, ज्योत इत्र वर्षा, पान भाेग और पुष्प वर्षा के बीच गायक शिवम शर्मा (दिल्ली), गायिका भावना सिंह(बुलंदशहर) और गायक अजहर अली (खाटूधाम) भजन कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। भजन संध्या में शिवमठ गाड़ोदा के महावीर जति महाराज, करणी गौधाम पालवास के चंद्रमादास महाराज, सीकर नृसिंहजी की बगीची से दयालदास महाराज, लोहार्गल से अश्विनीदास महाराज, नाथजी आश्रम चुवास के निश्चलनाथ महाराज और चिराना के प्रेममूर्ति हेमंतदास महाराज मौजूद रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................