विधायक कोली को जान से मारने की धमकीं देने वाला गिरफ्तार , पुलिस ने गुजरात से पकड़ा , फोन कर धमकाया था
तखतगढ़ / पाली (बरकत खा)
रेवदर विधायक मोतीराम कोली को जान से मारने की धमकी देने के मामले में रेवदर पुलिस ने एक व्यक्ति को अहमदाबाद - गुजरात से पकड़ा है।
थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि गत 15 सितंबर को रेवदर विधायक मोतीराम कोली को दोपहर में काल कर जान से मारने की धमकी दी गई है थी । मामले को लेकर विधायक ने थाने लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने काल डिटेल को लेकर जानकारी जुटाने के बाद कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद - गुजरात से हितेश निवासी डबानी - रेवदर को दस्तयाब किया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विधायक मोतीराम पुत्र पुनमाराम कोली निवासी वासन ने रेवदर थाने में रिपोर्ट देकर बताया था कि सोमवार को दोपहर 12 . 57 बजे उनके मोबाइल अनजान नंबर काल आया।काल करने वाले ने कहा कि मेरी एमएलए की गर्मी उतार दुंगा ओर पहले भी एक बार मारने की कोशिश की पर तू बच गया ।अब एक महीने के भीतर भीतर दुर्घटना में उडा दुंगा ओर तुझे नहीं छोड़ूंगा।