नैनो उर्वरक उपयोग महाअभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र नौगाँव में किसान सभा का हुआ आयोजन

Sep 23, 2025 - 14:48
 0
नैनो उर्वरक उपयोग महाअभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र नौगाँव में किसान सभा का हुआ आयोजन

नौगांवा (छगन चेतीवाल) इफको  द्वारा चलाए जा रहे किसान सभा नैनो उर्वरक उपयोग महाअभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र नौगाँव  में किसान सभा का आयोजन किया गया। 
जिसमें राज्य विपणन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह क्षेत्र प्रबंधक सुरेंद्र कुमार धायल, केवीके प्रमुख डॉ सुभाष यादव, इफको एमडीइ मुनफैद खान, इफको एसएफए रघुराज इफको एमसी से रवि और चीड़वा ग्राम सेवा सहकारी समिति  व्यवस्थापक मुकेश कुमार  बम्बोली ग्राम सहकारी समिति व्यवस्थापक  राजकुमार चौधरी । सहित 439  किसानों ने भाग लिया। इनकी उपस्थिति मे  राज्य विपणन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने  किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फसल के बीजों को 5 -10 मिली प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करे  एवं जब फसल 30 से 35 दिन की हो जाए तो नैनो डीएपी 4ml प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें इस प्रक्रिया में 50% दानेदार डीएपी की बचत हो जाती है साथ ही नैनो यूरिया 4 मिली प्रति लीटर पानी में घोलकर जब फसल 30 से 35 दिन की हो जाए उसे समय नैनो यूरिया और नैनो डीएपी एक साथ मिलाकर छिड़काव करें। नैनो उत्पादों के साथ खरपतवार नाशक और अन्य कीटनाशक दवाओं का छिड़काव आसानी से किया जा सकता है। और साथ ही सागरिका के बारे में जानकारी देते हुए उनसे  होने वाले फायदों  के बारे में बताया और दानेदार उर्वरकों को कम करके नैनो उर्वरकों को ज्यादा से ज्यादा उपयोग में लेने की सलाह दी, अंत में क्षेत्रीय प्रबंधक एस के धायल ने सभी किसान साथियो का आभार व्यक्त किया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................