अलवर में डिजिटल करेंसी के नाम पर ठगी का खुलासा: फर्जी योजनाओं में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगने वाले 5 गिरफ्तार

Sep 5, 2025 - 14:17
 0
अलवर में डिजिटल करेंसी के नाम पर ठगी का खुलासा: फर्जी योजनाओं में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगने वाले 5 गिरफ्तार

अलवर पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी से साइबर ठगी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी INDO CRYPTO, MMMC, UVC और VNS COIN जैसी वर्चुअल क्रिप्टो करेंसी में मोटे मुनाफ़े का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर रहे थे। इनके कब्जे से 7 मोबाइल फोन एक चैक बुक व 13 हजार रूपए जप्त किए गए हैं।

अलवर SP सुधीर चौधरी ने बताया- गुरुवार को डीएसटी टीम को क्रिप्टो करेंसी से साइबर फ्रॉड करने की सुचना मिली। इसके आधार पर पुलिस 5 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए लेकर आई। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कुबूल किया। पता चला कि वे VNS वर्चुअल करेंसी और अन्य फर्जी योजनाओं में लोगों को अधिक मुनाफा और बोनस देने का लालच देकर निवेश करवा रहे थे। निवेश बढ़ने पर वे पुराने आईडी को डिलीट कर नई करेंसी और नई आईडी जारी कर ठगी को आगे बढ़ाते थे। अभी पुलिस ने ये खुलासा नही किया की अब तक ये आरोपी कितने रुपए की ठगी कर चुके है।

गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने राहुल जांगिड, पुत्र सतीश कुमार (29) निवासी किशनगढ़बास , मनीष जाजोरिया पुत्र रमेश चंद (42) निवासी 60 फुट रोड़ अलवर, महेंद्र पुत्र बलराम(38) निवासी 200 फिट रोड़ अलवर,प्रकाश पुत्र अमर सिंह (55) निवासी मेहताब सिंह का नोहरा अलवर,राहुल जाटव पुत्र जगन प्रसाद (30) तुलेड़ा अलवर को गिरफ्तार किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................