गोविंदगढ़ में शहरी सेवा शिविर फेल: कई विभागों के कर्मचारी नदारद, राशन कार्ड समेत जरूरी काम नहीं हुए, ग्रामीण परेशान
शिविर में सुविधाओं का अभाव लोगों का सीवर से हुआ मोहभंग
गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ नगरपालिका में लगाए जा रहे शहरी सेवा शिविर में कई विभागों के कर्मचारियों के नही होने के कारण शिविर में आने वाले लोगो को निराशा हाथ लग रही है।
शिविर में महिला बाल विकास जलदाय विभाग सामाजिक सुरक्षा विभाग महिला बाल विकास खाद्य विभाग एवं नगर पालिका के कर्मचारियों की अतिरिक्त अन्य विभाग नदारद नजर आए। नगर पालिका क्षेत्र के लोग शिविर में पहुंचकर खुद को ठगा सा महसूस कर रहे थे वहीं रामबास ग्राम पंचायत के नगर पालिका में शामिल हो जाने के बाद भी वहां के लोगों के राशन कार्ड संबंधित कार्य नहीं होने से वहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मुरारी लाल एवं तुलसी सैनी ने बताया कि वह रामबास क्षेत्र के निवासी हैं और विगत एक वहां से अपने बच्चों के नाम को राशन कार्ड में शुद्दीकरण के लिए चक्कर काट रहे हैं। और इस वजह से उन्हें खाद्य सुरक्षा के तहत गेहूं भी नहीं मिल रहे हैं।
मुरारी लाल ने बताया कि जब वह राशन डीलर के पास जाते हैं तो डीलर केवाईसी की कहता है । और जब वह ईमित्र संचालक के पास पहुंचा तो उसे ज्ञात हुआ कि उसके पुत्र का जन्म तो 2021 में हुआ है वही राशन कार्ड में उसका जन्म 2019 में दर्शाया हुआ है जिसको लेकर फार्म पर साइन करने के लिए जब वह नगर पालिका पहुंचा तो वहां से जवाब मिला कि अभी रामबास की आईडी नगर पालिका में लिंक नहीं हुई है और पंचायत समिति गोविंदगढ़ में ही रामबास की आईडी चल रही है। अब उसका काम न तो नगर पालिका से हो रहा है और ना ही पंचायत समिति से जिसे लेकर वह परेशान होकर घूम रहा है।
शहरी सेवा शिविर आमजन को लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार के द्वारा लगाए जा रहे हैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की है। यह योजना नगर पालिका क्षेत्र गोविंदगढ़ में पिछड़ती हुई नजर आ रही है। कार्य नहीं होने से आमजन का भी इन शिविरों से मुंह भंग होता हुआ नजर आ रहा है जिसके कारण शिविर के पांडाल खाली नजर आ रहे हैं।

