आदिवासी कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बने रतन मीणा जोधपुरा
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के जोधपुरा निवासी रिटायर्ड प्रिंसिपल रतन मीणा जोधपुरा को आदिवासी कांग्रेस का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने सेवानिवृत प्रिंसिपल रतन मीणा को बधाई प्रेषित की है l अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया के निर्देश पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोघरा ने रतन मीणा जोधपुरा को आदिवासी कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है l रतन मीणा सामाजिक कार्य कर्ता एवं कांग्रेस पार्टी की विचार धारा को आगे बढाने व जिले मे पार्टी को मजबूती प्रदान करने मे उनके योगदान को देखते हुए जिम्मेदारी दी गई है ।
प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार जल्दी ही जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा । ज्ञात हो कि मीणा वर्तमान मे कई सामाजिक संगठनों से जुङे हुए हैं मीणा समाज झुंझुनू के उपाध्यक्ष व अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश संगठन सचिव के रुप मे आदिवासी समाज मे अपनी सेवाएं दे रहे हैं । आप राजस्थान शिक्षा सेवा से सेवानिवृत्त हैं । उनकी नियुक्ती पर बहुत से सामाजिक संगठनों व कार्य कर्ताओं ने बधाई दी है ।
भगवाना राम सैनी विधायक उदयपुरवाटी, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष के.सी. घुमरिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बी.एल. सैनी मीन सेना प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, सुरज्ञान सिंह मीणा नीमकाथाना, मीणा समाज के संरक्षक बनवारी लाल मीणा उदयपुरवाटी, मीणा समाज के पूर्व अध्यक्ष दिलीप मीणा मुकनगढ, बचना राम मीणा नांगल, मीणा समाज ब्लाक उदयपुरवाटी के अध्यक्ष होशियार सिंह मीणा बामलास, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजीव गोरा, विजयपाल भाटीवाङ सरपंच, पूर्व सरपंच ख्याली राम टोडी, मीणा सेवा समिति लोहार्गल के कोषाध्यक्ष मोहन लाल मीणा, टोडी मीणा छात्रावास के अध्यक्ष राम चन्द्र मीणा, पूर्व अध्यक्ष सुबेदार भंवरलाल मीणा, जगदीश मीणा टोडी, विनोद मीणा सिधाना, प्रभाती लाल मीणा उदयपुरवाटी, एडवोकेट धर्मवीर मीणा झुंझुनू, मंगेज सिंह मीणा टीबाबसई, अशोक मीणा टीबाबसई, दीपक मीणा बागोली, भवानी मीणा सेफरागुवार, दुर्गा प्रसाद मीणा दलेलपुरा, पत्रकार सुमेर मीणा उदयपुरवाटी, पूर्व नगर पालिका वाइस-चेयरमैन अमर सिंह मीणा, विजेंद्र सैनी, रीछपाल सैनी, पप्पू राम सैनी, भवानी सिंह शेखावत, शंकर लाल सैनी, शीशपाल मेघवाल , विजेंद्र गुर्जर सहित काफी महानुभावों ने अपनी खुशी जाहिर की है


