कृषक विद्यार्थियों ने भी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में किया बौद्धिकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Sep 26, 2025 - 14:00
 0
कृषक विद्यार्थियों ने भी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में किया बौद्धिकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) अखिल विश्व गायत्री परिवार के केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान शांतिकुंज हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय के तत्वाधान में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024 में कृषक क्षेत्र निचला ढ़हर गौरव पथ के समीप एक निजी विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। समाजसेवी एवं शिक्षक प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार सैनी के मुख्य आतिथ्य में इस परीक्षा में अव्वल रहे परीक्षार्थियों का स्थानीय गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता बद्रीप्रसाद तंवर की अगुवाई में सम्मान किया गया।
इस सम्मान आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरलाल सिंह एवं सह आचार्य मन्नाराम सैनी ने अतिथियों के सम्मान पश्चात विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में इस वर्ष भी 7 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में भाग लेने के बाबत निर्देशित किया। गायत्री परिवार के बद्री प्रसाद तंवर ने विस्तार से इस परीक्षा बाबत विद्यार्थियों को जानकारी दी।मुख्य अतिथि जितेंद्र सैनी ने इस परीक्षा कार्य को नेक एवं श्रेष्ठ बताते हुए गायत्री परिवार का सराहनीय कदम बताया।
इस अवसर पर मोनिका सैनी, कनिष्का, पियूष सैनी, रोनक सैनी,उमेश सैनी, पलक स्वामी, अश्वनी कुमार सैनी, सुरेश सैनी, पूजा सैनी, अंशु सैनी, कुंदन सैनी एवं कंचन सैनी का सम्मान किया गया।इस आयोजन में हरलाल सैनी, मान्नाराम सैनी, शिवपाल सैनी, संजय कुमार मीणा,मुकेश ढ़ेनवाल, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, यशोदा देवी, भारती देवी, सजना देवी, सुश्री रवीना एवं सुश्री हिमांशु सहित काफी लोग उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................