उदयपुरवाटी में दुर्गा पूजा की धूम: साईं बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का महासैलाब, 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजा पांडाल

Oct 15, 2026 - 18:32
 0
उदयपुरवाटी में दुर्गा पूजा की धूम: साईं बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का महासैलाब, 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजा पांडाल

उदयपुरवाटी (झुंझुनूं) सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी। कस्बे में चल रहे शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान आस्था और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। शाम की महाआरती के समय हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर अपनी मन्नतें मांग रहे हैं।

कस्बे के बस स्टैंड, गोपीनाथ जी मंदिर क्षेत्र तथा जांगिड़ कॉलोनी स्थित साईं बाबा मंदिर परिसर में सजाए गए दुर्गा पूजा पांडालों में देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पूरा परिसर 'जय माता दी' और 'हर हर महादेव' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो रहा है।

 डांडिया नृत्य में जमकर झूमे महिलाएं और बच्चे

जांगिड़ कॉलोनी स्थित साईं नाथ मंदिर परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान विशेष आकर्षण डांडिया नृत्य रहा। पारंपरिक पोशाक में सजी महिलाओं और नन्हे बच्चों ने डांडिया रास में बढ़-चढ़कर भाग लिया। डांडिया की ताल पर देर रात तक पांडाल में उत्साह का माहौल बना रहा।

 मुख्य यजमान ने की पूजा-अर्चना

बुधवार को आयोजित विशेष पूजा-अर्चना के दौरान पार्षद प्रतिनिधि सुभाष सैनी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मुख्य यजमान के रूप में संपूर्ण विधि-विधान से पूजा संपन्न की। पूजा के पश्चात साईं नाथ मंदिर के पुजारी रमाकांत दाधीच ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और महाप्रसाद का वितरण किया।

 कार्यक्रम में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस भक्तिमय आयोजन के दौरान गोपाल दास महाराज, भारत कुमावत, विनोद जांगिड़, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गौतम मारवाल, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष सैनी, पिंटू सिंह शेखावत, विनय कुमार सैनी, संजय चेजारा, कानाराम सैनी, अंकित जांगिड़, के.आर. स्कूल के डायरेक्टर महेंद्र कुमार सैनी, प्यारेलाल चेजारा तथा पुष्पा देवी, भगवती देवी, संतोष देवी, सोनू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................