उदयपुरवाटी में विश्व हिन्दू परिषद की प्रखण्ड बैठक का हुआ आयोजन
उदयपुरवाटी ((सुमेर सिंह राव) कस्बे में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड बैठक का आयोजन किया गया l बैठक की शुरुआत प्रणवोच्चार, एकात्मकता मंत्र व विजय महामंत्र से हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष गिरधारी लाल राठी, मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री जयराज जांगिड़ व विशिष्ट अतिथि बृजलाल शर्मा, जिला संपर्क प्रमुख मोहन सिंह शेखावत बैठक में सभी की सहमति से उदयपुरवाटी प्रखंड के बजरंगदल संयोजक रणसिंह को नियुक्त किया l कार्यकर्ताओं को बजरंग दल के उद्देश्यों व कार्यकलापों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ओम सिंह, संदीप माथुर, जगदीश कटारिया, पंकज सिंह शेखावत, गोरू राम स्वामी, आनंद कुमार सैनी, घनश्याम स्वामी, रोहित शर्मा ,बबलू सैनी, गजेंद्र सिंह गुर्जर ,विनोद कुमार सैनी, सुनील चेजारा, राकेश कुमार सैनी, सुभाष सिंगोदिया , अंकित सैनी ,अशोक कुमार पूर्व बजरंग दल संयोजक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।