गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान के लिए किया प्रेरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत डीग जिले के कस्बा नगर में रक्तदान रक्त दान शिविर का किया गया आयोजन

Sep 26, 2025 - 14:02
 0
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान के लिए किया प्रेरित

डीग (नीरज जैन) प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते हुए शुक्रवार को डीग जिले के कस्बा नगर में आयोजित रक्तदान शिविर में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने स्वयं रक्तदान कर 'सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है' के मंत्र को जमीन पर उतारा। उनकी इस पहल ने न केवल समाज को एक मजबूत संदेश दिया, बल्कि रक्तदान महादान के महत्त्व को भी रेखांकित किया। रक्तदान करने के बाद गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि रक्तदान की हर बूँद मानवता की सबसे बड़ी पूँजी है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का 'सेवा पखवाड़ा' हमें अवसर देता है कि हम अपने दायित्वों को केवल पद तक सीमित न रखें बल्कि जनसेवा के कार्यों में स्वयं को समर्पित करें। यह रक्त की केवल एक बूंद नहीं है, यह किसी अज्ञात जीवन के लिए आशा का संचार है। गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो न केवल किसी जीवन को बचाता है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों की भावना को भी मजबूत करता है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पुनीत पखवाड़े में अधिक से अधिक जनहितकारी कार्यों में भाग लें और समाज को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री  झाबर सिंह खर्रा ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक अधिक संख्या में इस पुनीत कर में भाग लेने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनकी छोटी-सी भागीदारी भी किसी अजनबी के जीवन को बचाने में मील का पत्थर साबित हो सकती है। इसी दौरान  बेढ़म ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिवस तक सीमित न रहे, बल्कि इसे जन-आंदोलन का रूप देना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने नगरवासियों से आह्वान किया कि समाजहित के कार्यों में शामिल होकर देश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने संकल्प लिया कि वे जीवनभर रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों में सहयोग करते रहेंगे और सेवा की यह ज्योति कभी मंद नहीं होने देंगे। यह शिविर केवल रक्तदान का आयोजन नहीं था, बल्कि यह एक संदेश था जब तक जीवन है, सेवा का संकल्प है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................