ऑनलाइन ठगी के 2 साइबर ठग गिरफ्तार:3 मोबाइल जब्त

Jan 31, 2026 - 07:12
 0
ऑनलाइन ठगी के 2 साइबर ठग गिरफ्तार:3 मोबाइल जब्त

डीग में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खोह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरुद्ध किया गया है। इनके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक शिवलहरी के निर्देश पर शुक्रवार को एएसआई जयसिंह अपनी टीम के साथ ग्राम टोडा पहुंचे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस रेत के टीलों के पास पहुंची, जहां तीन युवक मोबाइल फोन चलाते हुए दिखे। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान वाजिद पुत्र हारून (35) और साहिल पुत्र मज्जल (23) के रूप में हुई। दोनों कोलरी, थाना सीकरी, जिला डीग के निवासी हैं। तीसरा पकड़ा गया व्यक्ति विधि से संघर्षरत बालक है। तलाशी के दौरान उनके पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी ठगी के तरीके का खुलासा किया। वे ऑनलाइन होटल रूम बुकिंग के नाम पर लोगों से पैसे डलवाते थे। विधि से संघर्षरत बालक फर्जी मोबाइल और फर्जी ऐप का उपयोग कर भुगतान क्रेडिट के नकली मैसेज भेजता था। इसके बाद वह परिचित बनकर लोगों को कॉल करता और कहता था कि गलती से उनके खाते में पैसे चले गए हैं, और इस तरह वह पैसे वापस अपने खाते में डलवा लेता था।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मिले मोबाइल फोन को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया। थाना खोह में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों और निरुद्ध बालक से साइबर ठगी से जुड़े अन्य गिरोहों के संबंध में आगे की पूछताछ और अनुसंधान जारी है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय साइबर ठगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आमजन से साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................