मकराना में मुस्लिम अकलियत समाज के चुनाव में 74.72 प्रतिशत हुआ मतदान
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। रविवार को शहर में मुस्लिम अकलियत समाज के चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण संपन्न हुए। 15 अगस्त 2025 से ही कमेटी ने कार्यकारिणी को भंग करते हुए चुनाव कनवीनर समाज की ओर से नियुक्त किये गए। जिसके पश्चात सदस्यता अभियान चलाया गया और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव व कोषाध्यक्ष के लिए फार्म भरे गए और कोषाध्यक्ष पद पर अब्दुल कय्यूम रंगरेज़ निर्विरोध चुने गए।
इसके पश्चात दिनांक 28 सितम्बर रविवार को सुबह 8 बजे से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व सहसचिव पद हेतु मतदान की शुरुआत हुई और शाम 6 बजे तक 74.72 प्रतिशत मतदान हुआ। 2885 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 3,861 पंजीकृत मतदाताओं में से बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र पर पहुंचे। मतदान केंद्र पर कुल 7 मतदान बूथ बनाये गए। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे। प्रशासन की निगरानी में पूरे दिन मतदान शांतिपूर्वक चलता रहा। समाज के कन्वीनर अब्दुल रहुफ, जाफर हुसैन, मुजफ्फर हुसैन, अब्दुल मजीद खिलजी और मोहम्मद आरिफ मंसूरी ने मतदान व्यवस्था को व्यवस्थित रखने में विशेष योगदान दिया। मतदान समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो चुका है। रविवार ही की रात 9 बजे से मतगणना शुरू होगी और देर रात तक परिणाम घोषित किया जायेगा।
स्थानीय लोगों में चुनाव परिणाम को लेकर खासा उत्साह है। समुदाय के वरिष्ठ सदस्यों ने उच्च मतदान प्रतिशत को समाज की लोकतांत्रिक जागरूकता और आपसी एकता का प्रतीक बताया।


