ब्राह्मण युवा शक्ति ने खैरथल जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति को दिया समर्थन

Sep 28, 2025 - 14:33
 0
ब्राह्मण युवा शक्ति ने खैरथल जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति को दिया समर्थन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
        जिले का मुख्यालय खैरथल में ही बनाए रखने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को अब ब्राह्मण युवा शक्ति, खैरथल का भी मजबूत समर्थन मिल गया है। रविवार को संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ब्राह्मण समाज के विप्र बंधुओं ने एकजुट होकर खैरथल जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति के आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की।
         इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख सदस्य -
राधेश्याम शर्मा, मोहनलाल शर्मा, बाबूलाल शर्मा, कमलेश शर्मा, अंकित लाटा, हितार्थ शर्मा, सुनील शर्मा, मनीष शर्मा, वेद प्रकाश कौशिक, हिमांशु भारद्वाज, प्रथम तिवारी, अंकित शर्मा (उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल), जिगर शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, त्रिलोक चंद शर्मा, राजू शर्मा, महेश कुमार वासु, जयप्रकाश जोशी, शिवानी शर्मा, सीता शर्मा, शशि प्रभा शर्मा, रविंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, त्रिलोक शर्मा, यश शर्मा, धैर्य भारद्वाज, बॉबी शर्मा, हार्दिक शर्मा, विजेंद्र कुमार शर्मा, अखिलेश कौशिक, विकास तिवाड़ी, श्याम लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
       संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि खैरथल की ऐतिहासिक और भौगोलिक पहचान को बनाए रखना आवश्यक है, इसलिए जब तक जिला मुख्यालय खैरथल में रखने की घोषणा नहीं होती, आंदोलन को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। ब्राह्मण युवा शक्ति ने सभी नागरिकों से भी अपील की कि वे आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग करें और खैरथल की पहचान बचाने के इस संघर्ष में एकजुट होकर साथ दें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................