रामावतार मीणा ने संभाला हलैना थाना प्रभारी कार्यभार
हलैना (विष्णु मित्तल) भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने जयपुर नेशनल हाईवे- 21 स्थित हलैना थाना प्रभारी पद की जिम्मेदारी रामावतार मीणा को सौंपी है। जिन्होंने इस पद की जिम्मेदारी प्राप्त कर के हलैना थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया है। थाना प्रभारी रामावतार मीणा का कस्बा हलैना और आसपास के गांवों के लोगों ने स्वागत किया। पूर्व पंचायत समिति सदस्य गजेन्द्र सिंह टंटा, पंचायत समिति सदस्य संजय गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य धीर सिंह जटवलाई आदि ने स्वागत किया।

