ब्लॉक के सिथल व बजावा ग्राम में हुए कैंप ,अगला शिविर 18 को
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे में शहरी सेवा शिविर व ग्रामों में ग्रामीण सेवा शिविर सरकार द्वारा आयोजित हुए जिसमें शुक्रवार कोआयुर्वेद विभाग द्वारा दो ग्रामीण व एक शहरी कैंप हुआ।दोनों ही जगह चिकित्सा शिविर लगाया गया तथा जन- जन तक आयुर्वेद चिकित्सा को पहुंचाने का काम शिविर में ड्यूटी देने वाले आयुर्वेद डॉक्टर्स द्वारा किया गया। सिथल आयुर्वेद हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ दीपक शर्मा ने बताया कि ग्राम प्रशासक सरपंच संजू चौधरी ने शिविर के दौरान आयुर्वेद स्टाल पर आकर व्यवस्था को देखा और बड़ी चाव से आयुर्वेद का काढ़ा पिया। कुल 75 ग्रामीणों ने काढ़ा पिया और 45 जनों को आयुर्वेद चिकित्सा दी गई।दूसरी तरफ बजावा में हुए कैंप में 45 जनों ने काढ़ा पिया और डॉ देवेंद्र सैनी ने 33 रोगियों का आयुर्वेदिक उपचार किया।
ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमावत ने बताया कि 13 अक्टूबर को आयोजित होने वाले शहरी शिविर के तहत जमात स्कूल में चिकित्सा व परामर्श शिविर तो रहेगा ही आयुर्वेद की अन्य सेवाएं भी एक्सपर्ट द्वारा दी जाएगी अतः इस निरापद चिकित्सा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।