बूढ बालाजी धाम नौरंगपुरा में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष पहलवानों का कुश्ती दंगल 24 को

Oct 10, 2025 - 12:46
 0
बूढ बालाजी धाम नौरंगपुरा में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष पहलवानों का कुश्ती दंगल 24 को

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित श्री बूढ बालाजी धाम आश्रम नवरंगपुरा में विशाल मेले का आयोजन आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित होगा l 24 तारीख को होने वाले विशाल मेले की तैयारी को लेकर मेला कमेटी द्वारा गांव-गांव व ढाणी ढाणी में पीले चावल बांटकर एवं पोस्टरो का विमोचन करके लोगों को न्योता  दिया जा रहा है l मेला कमेटी के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार मेले के दौरान बाधा दौड़ एवं रस्साकसी  का कार्यक्रम भी आयोजित होगा l मेला कमेटी के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को आयोजित कुश्ती दंगल में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों द्वारा दाव पेच दिखाए जाएंगे l जैसे-जैसे मेले की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे ही तैयारियां पूरे परवान पर दिखाई दे रही है l मंदिर परिसर के सामने कुश्ती दंगल स्थल पर जेसीबी से साफ सफाई का काम युद्ध स्तर पर जारी है l , इस दौरान कैप्टन महेश कुमार सचिव , कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना , सहीराम भगत सुबह से शाम तक पूरा समय देते हैं l  कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना व सरपंच प्रतिनिधि ताराचंद भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कुश्ती दंगल स्थल पर  युद्ध स्तर पर तैयारी करवा रहे हैं  आज शनिवार से सभी ट्रस्टी समय देना शुरू कर देंगे l सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा रात्रि में सुप्रसिद्ध भजन गायककारो द्वारा भजनों के रस गंगा प्रवाहित की जाएगी l 24 अक्टूबर को मेले के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें दूर दराज से आए हुए श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................