श्मशान घाट में सुविधा नहीं, शवों के अंतिम संस्कार में परेशानी

Nov 1, 2025 - 14:16
 0
श्मशान घाट में सुविधा नहीं, शवों के अंतिम संस्कार में परेशानी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) कस्बे के जालूकी रोड स्थित श्मशान घाट में सुविधाओं की कमी होने से यहां अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों के लिए बहुत परेशानी सामना करना पड़ रहा है। 
शमशान घाट विकास समिति के मास्टर कैलाश शर्मा ने बताया कि श्मशान घाट पर पानी, बिजली और उचित शेड जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है।
यहां की बिजली काफी दिनों से खराब है । परिस्थिति वश 30 तथा 31 अक्टूबर को रात के समय परिजनों द्वारा शव का दाह किया गया जिसमें  अंधेरा रहने के कारण बहुत परेशानी आई थी । बिना बिजली के  बोरिंग का पानी भी नहीं निकल पा रहा है । यहां दहा पश्चात स्नान करने में बहुत परेशानी आ रही है ।
 पुराने दाह स्थल (च‌ई)नीची पड़ गई है । तथा घास फूस उगी हुई है। जिसे कस्बे के समाज सेवी  नवयुवकों द्वारा ही सफाई की जा रही है। नए बने हुए पक्के दाह स्थल पर मात्र दो च‌ई चालू है , जो कस्बे की आबादी को देखते हुए कम पड़ रही है ।
मुख्य द्वार से लेकर शव दाह स्थल तक पक्की सड़क खुद गई है। रोडियां गंजी हो गई है । शव को ले जाने वाले परिजनों के नंगे पैरों में वो चुभती हैं।  दहा स्थल के पास की ईंट से बनी सड़क नीची हो गई है। वहां बरसातों में पानी भर जाता है। तथा कीचड़ भी हो जाती है ।
 न‌ए दाह स्थल पर मात्र दो च‌ई के ऊपर छाया है  पुराने दाह स्थल के ऊपर टीन शेड की छाया,टीन शेड गिर जाने के कारण नहीं रही हैं। तिया करने के बाद च‌ई  में से कुड्डी राख हटाने तथा मोक्ष भूमि की सफाई के लिए सफाई करने वाला ₹3000 महीना में लगाया हुआ है। फिर भी वहां नियमित काम नहीं किया जा रहा है। 
नगर पालिका प्रशासन के अधिशासी अधिकारी  जगदीश  खीचड़ से  नेतराम चौधरी तथा समिति के सदस्यों के अवगत कराने के पश्चात  एवं शहरी शिविर में ग्राम लिली में कस्बे वासियों की ओर से मेहजर नामा भी दिया गया।  लेकिन आज दिनांक तक कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। श्मशान घाट स्थित कोई सार्वजनिक शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है।
खराब रख-रखाव और गंदगी के कारण वातावरण और भी मुश्किल हो जाता है।
यहाँ सुविधाओं की घोर कमी है, जिससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिवारों को बहुत परेशानी होती है। 
वर्तमान में, श्मशान घाट में, शेड, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं। बारिश के मौसम में कच्ची सड़कों के कारण शव को ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। 
ऐसे में ग्रामीणों को शवों के अंतिम संस्कार में परेशानी का सामना करना पड रहा है।
समिति का कहना है कि शीघ्र ही कस्बा लक्ष्मणगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता नवयुवकों  तथा भावी पार्षदों  सोमवार को सामूहिक रूप से नगर पालिका कार्यालय में  मोक्ष धाम की समस्याओं से अवगत कराएंगे।अधिकारी से  मोक्ष धाम स्थल लक्ष्मणगढ़ की  समस्याओं का समाधान करवायें जाने की मांग प्रमुखता से रखेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है