राष्ट्रीय बाल दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Nov 14, 2025 - 13:21
 0
राष्ट्रीय बाल दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  प्रत्येक वर्ष 14 नवम्बर को संपूर्ण भारत में राष्ट्रीय बाल दिवस का आयोजन किया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भरतपुर मुख्यालय एवं तालुका बयाना, वैर, नदबई, रूपवास एवं मुख्यालय उच्चैन एवं भुसावर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गये। 
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुतोष गुप्ता ने बताया कि एसबीके बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं सनातन विद्यालय में आयोजित बाल मेले में भाग लिया। उन्होंने उपस्थित बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बाल दिवस तथा बच्चों के अधिकार, जनउपयोगी सेवाएं, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बाल मेले में बच्चों के द्वारा तकनीकी सामग्री, खेलकूद, खाने-पीने की सामग्री की लगाई स्टॉल अवलोकन किया और बच्चों को इसी प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दिये गये निर्देशन में एसडीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय में जनरक्षक अधिवक्ता मृगराज मनहर के द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और इसके अतिरिक्त भरतपुर मुख्यालय एवं तालुका बयाना, वैर, नदबई, रूपवास एवं मुख्यालय उच्चैन एवं भुसावर में संचालित सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों में भी जागरूकता रैली एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................