विश्व मधुमेह दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) कृषि महाविद्यालय भुसावर पर 14 नवम्बर 2025 को विश्व मधुमेह दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीकी विकास ने मनुष्य के जीवन को आरामदायक बनाया है, इससे रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ती है और मधुमेह हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी जीवन शैली और खान-पान भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। अनियमित दिनचर्या, आवश्यक व्यायाम नहीं करना, फास्ट फूड का सेवन, तनाव, पर्यावरण प्रदूषण आदि मधुमेह के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने बताया कि मधुमेह को सभी रोगों की माँ माना जाता है तथा यह महामारी का रूप लेती जा रही हैं। हम स्वस्थ जीवन शैली अपनायें तथा मधुमेह की नियमित जांच करवाकर आवश्यक उपचार लें। डॉ. शंकर लाल यादव ने कहा कि मधुमेह का आंख, हृदय, किडनी आदि अंगों पर प्रभाव होता है। इससे हृदयघात, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। डॉ. आकाश तंवर ने कहा कि बिना शारीरिक व्यायाम के खाया हुआ अमृत भी जहर बन जाता है। अतः योग व व्यायाम को अपनायें, साइकिल चलायंे व अपने काम स्वयं करें। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।