पंचायत समिति सेवर प्रांगण में मेघा शिविर का हुआ आयोजन
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) बाल अधिकार सप्ताह के तहत प्रयत्न संस्था भरतपुर के परियोजना प्रभारी शालो हेम्ब्रोग एवं पंचायत फेसिलिटेटर बच्चूसिंह, तेजवीर सिंह ने पंचायत समिति सेवर प्रांगण में बच्चों की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मेघा शिविर कैम्प का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन विकास अधिकारी पंचायत समिति सेवर विनय मित्र एवं डिप्टी डायरेक्टर आयुर्वेद विभाग मधुरा शर्मा एवं वार्ड पाषर्द नीरज द्वारा किया गया। इस शिविर बाल अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग एवं सांख्यिकी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में 250 बच्चों का विभिन्न योजनाओं से जोडने हेतु आवेदन भरवाकर लाभान्वित किये गये। मेघा कैम्प में संस्था से आउटरीच वर्कर संगीता सैनी एवं नरेश कुमार वोलिंटियर बलराम उपस्थित रहे।

