बसंत पंचमी और सुभाष बोस की जयंती धूमधाम से मनाई

Jan 24, 2026 - 12:48
 0
बसंत पंचमी और सुभाष बोस की जयंती धूमधाम से मनाई

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)  भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ एवं और एक निजी स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में बसंत पंचमी एवं  नेताजी सुभाष चंद्र जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सर्वप्रथम मां सरस्वती और सुभाष चंद्र जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलकर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
परिषद की अध्यक्ष पदमा गोयल सहित अन्य ने सरस्वती पूजन के महत्व एवं सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला और बच्चों को नेताजी के आदर्श, उनकी देशभक्ति को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया शाला के बच्चों ने भी मां सरस्वती पर कविताएं सुनाई ।

भारत विकास परिषद द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी रखा गया और सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया नशा मुक्ति अभियान के बारे में भी बच्चों को समझाया गया और उन्हें नशा न करने व न करने देने की शपथ दिलाई।
 इस अवसर पर अध्यक्ष पदमा गोयल, सचिव रश्मि विजय, सदस्य नरेंद्र शर्मा सहित अन्य परिषद सदस्य मौजूद रहे वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................