तसई ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ:विधायक खींची ने शिविर में आमजन को राहत देना बताया प्राथमिकता
कठूमर/ दिनेश लेखी। विधानसभा क्षेत्र की तसई ग्राम पंचायतो के अटल सेवा केंद्र पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर विधायक रमेश खींची के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ हुए। इस मौके पर विधायक खींची ने कहा कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को राहत देना और योजनाओं का लाभ सीधे गांव स्तर पर उपलब्ध कराना है।
ग्राम पंचायत तसई के प्रशासक मुकेश सिंह चौहान ने बताया शिविर में पंचायत राज विभाग ने दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त बीपीएल परिवारों का सर्वे, स्वच्छता और वृक्षारोपण कार्य, स्वामित्व योजना के तहत पट्टा आवेदन जैसी गतिविधियों को संपन्न कराया। राजस्व विभाग की ओर से लंबित फॉर्मर रजिस्टर, गिरदावरी ऐप की जानकारी, आपसी सहमति विभाजन, रास्ते खोलना और नामांतरण संबंधी कार्य किए गए।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने शिविर में स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण किया, साथ ही लंबित यूआईडी कार्ड का वितरण भी किया गया। महिला और बाल विकास विभाग ने पोषण सप्ताह के तहत जागरूकता गतिविधियां चलाईं। वहीं कृषि विभाग ने किसानों को बीज मिनी किट वितरण किया गया।
इस मौके पर उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल, तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, भाजपा नेता गोपेश भारद्वाज, विकास अधिकारी शिवराम मीणा, स्वच्छता ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज भारद्वाज, ग्राम विकास अधिकारी सहित ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाया।