माता मंदिर के लिए अष्टम पदयात्रा ध्वजा पूजा के बाद हुई रवाना
सकट (अलवर) कस्बे के ग्वालो का बास से बस्सी झामरा में स्थित ध्यावण माता के मंदिर के लिए अष्टम पदयात्रा ध्वजा पूजन के साथ विधिवत रवाना हुई। पदयात्रा की अगुवाई कर रहे श्रद्धालु शिव सहाय मीणा ने बताया कि पदयात्रा रवाना होने से पूर्व पदयात्रियों ने ग्वालो का बास छोटी डूंगरी पर स्थित भोमिया जी महाराज के स्थान पर सामूहिक ध्वज पूजन किया और यहां से पदयात्रा डीजे की धुनों के बीच विधिवत रवाना हुई।
पदयात्रिओं के द्वारा कस्बे के श्री खाक नाथ जी महाराज मंदिर, गांव वाला बाबा मंदिर, चौथ माता मंदिर, सीताराम जी महाराज मंदिर, बाकी बिहारी जी महाराज मंदिर सहित मुख्य बाजार स्थित श्री थाईं वाले हनुमान जी महाराज मंदिर पर पूजा अर्चना की। पद यात्रियों का कस्बे में जगह-जगह स्वागत किया गया।
पदयात्रा में शामिल महिला श्रद्धालुओं ने डीजे की धुनों के बीच भजनों पर जमकर नृत्य किया। पदयात्रा सकट कस्बे से रवाना होकर सांवलिया धाम करनावर गुढा कटला दौसा जटवाड़ा बांसखो वह मोनपुरा होते हुए सोमवार को बस्सी झामरा स्थित श्री ध्यावण माता के स्थान पर पहुंचेगी और वहां पद यात्रियों के द्वारा सामूहिक रुप से ध्यावण माता मंदिर पर ध्वज चढ़ाकर माता की विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी। पदयात्रा रवाना होने के मौके पर सोहनपाल, शिव सहाय, समर्थ लाल,रामेश्वर, पप्पू राम, रामकिशन, राजू, गोपाल, जगदीश प्रसाद, कालूराम, लक्ष्मण, मूलचंद, जय लाल मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

