चली शीत लहर, छूटने लगी धूजणी दिन में अलाव तापते नजर आये

Jan 24, 2026 - 12:49
 0
चली शीत लहर, छूटने लगी धूजणी दिन में अलाव तापते नजर आये

गुरला (बद्रीलाल माली)  कारोई विश्वविख्यात ज्योतिष नगरी कारोई में मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद शनिवार को आई शीतलहर ने घूजणी छूटा दी है। शुक्रवार रात बूंदाबांदी हुई। इसके बाद हल्की बारिश होने और हवा चलने से सर्दी का असर तेज हो गया।
मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद शनिवार को आई शीतलहर ने घूजणी छूटा दी है। शुक्रवार रात बूंदाबांदी हुई। इसके बाद हल्की बारिश होने और हवा चलने से सर्दी का असर तेज हो गया। दिनभर लोग घरों में ही दुबके रहे। जरूरी काम से ही बाहर निकले। इसके अलावा होटलों व चाय की दुकानों पर लोग अलाव जलाकर सर्दी से निजात पाते नजर आए।  कई स्थानों पर हलका कोहरा भी छाया रहा।  दिनभर बादल छाए रहे और सर्द हवाएं चलती रही।  मौजूदा समय में हो रही बारिश रबी की फसल के लिए फायदेमंद है। गैंहू, जौ, चना की फसलों के लिए इस समय सिंचाई का समय है और ऐसे में बारिश होने से किसानों को सिंचाई करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि किसानों को अभी ओलावृष्टि का डर जरूर है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................