खंडेलवाल वैश्य समाज खेरली के निर्विरोध अध्यक्ष बने गोकुल खंडेलवाल
खेरली/ दिनेश लेखी। खंडेलवाल वैश्य समाज का होली मिलन एवं आम सभा का आयोजन अपराह्न 3 बजे खंडेलवाल धर्मशाला में नेमीचंद खंडेलवाल, रामस्वरूप रावत, रामस्वरूप गुप्ता एवं गोविंदशरण टोडा वालों की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। आम सभा में प्रगति एवं वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के उपरांत वर्तमान अध्यक्ष बृजेन्द्र गुप्ता द्वारा द्विवर्षीय कार्यकाल पूर्ण हो जाने के कारण अपना त्यागपत्र प्रस्तुत किया गया, जिसे स्वीकार करते हुए नए अध्यक्ष के निर्वाचन के प्रक्रिया के तहत सर्व सम्मति से गोकुल खंडेलवाल को दो वर्ष के लिये अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष का साफा माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बृजेन्द्र गुप्ता, जगदीश जसोरिया, गोकुल खंडेलवाल, मुकेश ठाकुरिया, दीन दयाल खूंटेटा, भगवानसहाय गुप्ता, नरेश पीतलिया, मुकेश कौड़िया, शिव अवतार आंकड़, संतोष गुप्ता, गोपाल बूसर, प्रमोद टोडा, राजेश लोहिया, सुभाष लाभी, महेश खूंटेटा, अशोक दुसाद, रामावतार टोडा वाले, शंभू दयाल जसोरिया, कैलाश मानोता वाले, योगेश उटारदा मनीष, महेश लाभी, हरीश टोडा वाले, गौरव रावत, शिव दयाल रावत, रमाकान्त जसोरिया, संजय ताम्बी, बैजनाथ दुसाद, रमेश गोलियां, नरेश तसई वाले, रमेश दुसाद, चंद्रभान, सहित सैकड़ों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।