कठूमर में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत महिला अधिकारिता विभाग ने आयोजित की कार्यशाला
कठूमर / दिनेश लेखी। महिला अधिकारिता विभाग अलवर के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत 4 मार्च 2026 को पंचायत समिति सभागार भवन कठूमर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना था।
कार्यशाला में पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता विष्णु कुमार शर्मा ने विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं काली बाई भील उड़ान योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना ।
कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक ललीता मीना और एमएसएसके केंद्र खेरली मंडी की कानूनी सलाहकार हिमानी शर्मा भी उपस्थित थीं।
हिमानी शर्मा ने महिलाओं को कानूनी जानकारी प्रदान की और उनकी समस्याओं का समाधान किया।
कार्यशाला में लगभग 80 महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें साथीने और ग्रामीण महिलाएं शामिल थीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को विभाग की योजनाओं के बारे में जागरूक करना और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना था।