खेडली में आशा सहयोगिनियों के लिए तीन दिवसीय आवासीय रिफ्रेसर प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

Mar 4, 2026 - 20:10
 0
खेडली में आशा सहयोगिनियों के लिए तीन दिवसीय आवासीय रिफ्रेसर प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

खेडली / दिनेश लेखी।  कस्बे के गौरव पैलेस में बुधवार को ब्लॉक में कार्यरत आशा सहयोगिनियों के लिए आशा मॉड्यूल 6&7 के चतुर्थ चरण का तीन दिवसीय आवासीय रिफ्रेसर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण 4 मार्च से 15 मार्च 2026 तक विभिन्न तिथियों में आयोजित किया जाएगा।
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमरदीप ने बताया कि प्रशिक्षण में कुल 8 ब्लॉक के 210 आशा सहयोगिनी भाग लेंगी, जिन्हें तीन समूहों में बांटकर सुभाष चंद्र शर्मा बीएचएस द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक समूह में 27 से 32 प्रशिक्षणार्थी होंगे। प्रशिक्षण का समय सुबह 9:30 बजे से होगा और इसमें आशा सहयोगिनियों को आवश्यक कौशल व ज्ञान प्रदान किया जाएगा ताकि वे अपने कार्यों में दक्षता प्राप्त कर सकें।
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने पत्र में निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिसमें प्रशिक्षण हॉल, आवास, भोजन, और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही, प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले प्रशिक्षणार्थियों के वेतन से प्रशिक्षण का खर्च वसूला जाएगा।
प्रशिक्षण में भाग लेने वाली आशा सहयोगिनियों की सूची में रोनीजाथान (सौखरी), कठूमर (सौख), कालवाडी (जहाडू), बहतुकला (टिकरी), जटवाडा (रामनगर), मसारी (खेडली), भनोखर (टिटपुरी), और खोखर (तसई) के नाम शामिल हैं।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आशा सहयोगिनियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना और स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय तक बेहतर ढंग से पहुंचाना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................