महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर, आईसीसी गठन की अनिवार्यता पर दी गई जानकारी

Mar 4, 2026 - 20:25
Mar 4, 2026 - 20:29
 0
महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर, आईसीसी गठन की अनिवार्यता पर दी गई जानकारी
खैरथल (हीरालाल भूरानी) महिला अधिकारिता विभाग, खैरथल-तिजारा के निर्देशानुसार पंचायत समिति सभागार, किशनगढ़बास में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीपी सुमन (प्रधान, पंचायत समिति किशनगढ़बास) उपस्थित रहीं। उनके साथ हेड कांस्टेबल रेखा एवं स्पेक्ट्रा फाउंडेशन के प्रतिनिधि गुलाब मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर सुनिश्चित करना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्य करने का आह्वान किया।
 कार्यक्रम के दौरान आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के गठन की अनिवार्यता पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बताया गया कि वर्ष 2013 में लागू "कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम" के तहत प्रत्येक सरकारी एवं निजी संस्था, जहाँ संबंधित सदस्य शामिल होते हैं और 50 प्रतिशत महिला सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। समिति शिकायतों की गोपनीय एवं समयबद्ध जांच कर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने का कार्य करती है। साथ ही SHE-BOX पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा के बारे में भी जानकारी दी गई।
हेड कांस्टेबल रेखा ने साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया दुरुपयोग एवं महिला हेल्पलाइन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की। वहीं गुलाब ने बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए इसे रोकने के लिए सामूहिक जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।
 बैठक में साथिन सुशमा, गिन्नी, रेखा, सुमन एवं ओमवती  सहित अन्य साथिनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है