दिन दहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी उपेंद्र यादव की पुलिस द्वारा कराई शिनाख्त परेड
मुंडावर (देवराज मीना) खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर थाने के सामने हुई युवती की गला रेतकर हत्या के मामले में आरोपी युवक उपेंद्र पुत्र अजय यादव निवासी दुंगड़ा तहसील कनिना जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा को थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ उसे चार दिन के पीसी रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया,
साथ ही आरोपी की रविवार शाम को पुलिस ने शिनाख्त परेड करवाई, जिसमें हत्या करने के आरोपी को उसी रास्ते से निकाला गया, जिस रास्ते में उसने वारदात की थी, आरोपी को एस डी एम कोर्ट के पास से पी एन बी बैंक के पास के साथ घटना स्थल तक की शिनाख्त परेड करवाई। इस दौरान डीएसपी लाल सिंह यादव, मुंडावर थानाधिकारी रामनिवास मीणा सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।इस डी एस पी लाल सिंह यादव ने बताया कि आज हमें हत्या करने वाले आरोपी उपेंद्र यादव पुत्र अजय यादव को न्यायालय में पेश किया जिसकी चार दिन की पी सी रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है जिसमें आरोपी ने जहां से लड़की को बाइक पर बैठकर लाया था और जहां उसकी निर्मम हत्या की गई थी वहा तक शिनाख्त परेड कराई है जिसमें आरोपी द्वारा विस्तृत रूप से पूछताछ कर जानकारी ली जाएगी ताकि मामले की पूरी जानकारी मिल सके।


