जयपुर में 'जहरीले' पनीर की बड़ी खेप पकड़ी:पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर भागा आरोपी,अलवर से आया मिलावटी पनीर

Mar 4, 2026 - 20:46
Mar 4, 2026 - 20:49
 0
जयपुर में 'जहरीले' पनीर की बड़ी खेप पकड़ी:पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर भागा आरोपी,अलवर से आया मिलावटी पनीर

जयपुर | गुलाबी नगरी के बाशिंदों की सेहत से खिलवाड़ करने की एक और बड़ी साजिश को जवाहर सर्किल थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नाकाम कर दिया है। सोमवार रात करीब 11 बजे जवाहर नगर इलाके में पुलिस ने एक संदिग्ध ईको कार से भारी मात्रा में मिलावटी पनीर बरामद किया, जिसे बाद में नाले में नष्ट करवा दिया गया।

पुलिस को देख रफूचक्कर हुआ तस्कर जानकारी के अनुसार, जवाहर सर्किल थाना पुलिस की पीसीआर टीम 2 मार्च की रात टीला नंबर-1 के पास गश्त पर थी। इसी दौरान 'राधे बेकर्स' के बाहर खड़ी एक सफेद ईको कार को देखकर पुलिस को शक हुआ। जैसे ही पुलिस की टीम पूछताछ के लिए गाड़ी के पास पहुँची, वहां मौजूद युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। यह पनीर अलवर से तैयार होकर आया था। जिस गाड़ी में मिलावटी पनीर था, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया। यह वह गाड़ी है, जिसमें बॉक्स में मिलावटी पनीर रखा था।कंटेनर खोलते ही उड़ी दुर्गंध युवक के भागने पर जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो उसमें रखे बड़े-बड़े कंटेनर (बॉक्स) देखकर अधिकारी दंग रह गए। बॉक्स खोलते ही उनमें से तेज और अजीब सी दुर्गंध आने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जिला कंट्रोल रूम को सूचित किया और सीएमएचओ (CMHO) की फूड सेफ्टी टीम को मौके पर बुलाया।

250 किलो 'जहर' नाले में प्रवाहित देर रात खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल मित्तल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुँची। प्राथमिक जांच में ही पनीर के मिलावटी होने के पुख्ता संकेत मिले, जिसके बाद सैंपल लेकर लैब भेजे गए। जनता की सेहत को ध्यान में रखते हुए टीम ने पूरी खेप को तुरंत नष्ट करने के आदेश दिए। पुलिस की मौजूदगी में पूरे 250 किलोग्राम पनीर को ईदगाह के पास नाले में फिंकवा दिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................