उप तहसील कार्यालय स्टाफ व नगरवासियों ने खेली होली
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ उप तहसील कार्यालय स्टाफ व नगर वासियों ने पटवार भवन में एक दूसरे होली खेली।पटवार भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उप तहसीलदार जीतेन्द्र बबेरवाल,भू राजस्व कानूनगो कन्हैयालाल, बलाना RIएलसी देवी गुलाल लगाई। पंजियन कार्यालय कंप्यूटर सहायक मांगीलाल देवासी, प्रतिहार नाथूराम, वीराराम सहित अन्य नगर वासियों ने गुलाल से होली खेली। उप तहसीलदार जीतेन्द्र बबेरवाल ने इस बार शीतला सप्तमी के आयोजन को लेकर नवाचार पर चर्चा कर राय मशवीरा मांगा।इस मौके पर सुभाष मेवाड़ा, मीडियाकर्मी मांगी लाल मांगलिया, तलसाराम परमार, पुखराज, श्रवण परमार सहित अन्य नगरवासी मौजूद रहे।