दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन, शक्ति प्रदर्शन से गरमाया माहौल; अनाज मंडी में छाई चुनावी रंगत, नामांकन के साथ तेज हुई सरगर्मी

Mar 6, 2026 - 16:36
 0
दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन, शक्ति प्रदर्शन से गरमाया माहौल;  अनाज मंडी में छाई चुनावी रंगत, नामांकन के साथ तेज हुई सरगर्मी

खैरथल  (हीरालाल भूरानी)  शहर की अनाज मंडी में अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही गुरुवार को चुनावी रंगत साफ दिखाई देने लगी। नामांकन दाखिल होने के साथ ही मंडी परिसर में उत्साह और हलचल बढ़ गई तथा दोनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया।
चुनाव अधिकारी दिनेश डाटा एवं सह चुनाव अधिकारी केदारनाथ खंडेलवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें वर्तमान अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता और व्यापारी दीनदयाल महावर शामिल हैं। निर्धारित समय सीमा तक नामांकन वापसी नहीं होने और जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दोनों प्रत्याशी अब चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।
गुरुवार सुबह वर्तमान अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता अपने समर्थकों की भारी भीड़ के साथ मंडी स्थित शिव मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में व्यापार समिति कार्यालय पहुंचे और शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं दोपहर करीब सवा एक बजे दूसरे प्रत्याशी दीनदयाल महावर भी पूर्व अध्यक्ष अशोक डाटा के नेतृत्व में समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में मंडी पहुंचे और  नामांकन दाखिल किया। विदित रहे  दो वर्ष पूर्व हुए अध्यक्ष पद के चुनावों में यही दोनों उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिसमे सर्वेश गुप्ता ने जीत हासिल की थी।
मंडी के व्यापारी कपूर चंद, महेश - खंडेलवाल, श्याम बिहारी तायल, जगदीश डाटा, राजेंद्र सेठी, आयुष गोयल और घनश्याम गोयल सहित अन्य व्यापारियों का कहना है  कि अनाज मंडी के चुनाव हमेशा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से होते हैं। इस बार भी मुकाबला रोचक और कड़ा होने की संभावना है, क्योंकि दोनों प्रत्याशी व्यापारी समुदाय से अपने पक्ष में समर्थन और मतदान की अपील कर रहे हैं।
नामांकन के साथ ही मंडी में चुनावी चर्चा तेज हो गई है और अब व्यापारियों की निगाहें आगामी सात मार्च को होने वाले मतदान व नतीजे पर टिक गई हैं। मतदान वाले दिन शनिवार को मंडी का पूर्णतया अवकाश रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है