7 मार्च को खैरथल में होगी भाजपा की जिला प्रशिक्षण कार्यशाला
खैरथल (हीरालाल भूरानी) भारतीय जनता पार्टी जिला अलवर उत्तर द्वारा जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 7 मार्च को खैरथल स्थित जिला कार्यालय में किया जाएगा। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित होगा। जिला महामंत्री पवन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिले के प्रशिक्षण अभियान के संयोजक एवं सह-संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडलों के प्रशिक्षण अभियान के संयोजक व सह-संयोजक सहित विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष भाग लेंगे। इसके अलावा जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं की भी उपस्थिति रहेगी।