गरीब कामगार आशिफ उर्फ़ कालू ने पेश की ईमानदारी की मिसाल 1 लाख 40 हजार रुपये मालिक को लौटाए
अंता (शफीक मंसूरी ) बारां जिले के किशनगंज क्षेत्र के कामगार एक व्यक्ति ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर मिले 1 लाख 40 हजार रुपये उसके मालिक को लौटा दिए एक गरीब कामगार ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों को अपना मुरीद बना लिया आशिफ की ईमानदारी के चर्चे चारो तरफ चल रहे है बारां जिले के किशनगंज क्षेत्र के गांव करवरी में एक युवक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए समाज के सामने मिसाल पेश की है। करवरी खुर्द निवासी आशिफ उर्फ कालू को करवरी कलां
किशनगंज क्षेत्र के गांव करवरी में एक युवक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए समाज के सामने मिसाल पेश की है। करवरी खुर्द निवासी आशिफ उर्फ कालू को करवरी कलां स्थित अपनी दुकान से शाम को घर लौटते समय करवरी नदी की पुलिया पर 1 लाख 40 हजार रुपये मिले। जानकारी के अनुसार यह राशि बामन्देह निवासी अशोक गुर्जर की थी, जो रेलावन से अपने घर लौटते समय करवरी कलां की पुलिया के पास कहीं गिर गई थी। जब आशिफ उर्फ कालू को पुलिया पर रुपये मिले तो उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए रुपये अपने पास रखने के बजाय उनके असली मालिक की तलाश शुरू की। बाद में जानकारी मिलने पर आशिफ ने पूरी 1 लाख 40 हजार रुपये की राशि अशोक गुर्जर को सुरक्षित लौटा दी। अचानक खोई हुई बड़ी रकम वापस मिलने पर अशोक गुर्जर ने आशिफ उर्फ कालू का आभार व्यक्त किया और उनकी ईमानदारी की सराहना की। स्थानीय लोगों ने भी आशिफ उर्फ कालू की इस ईमानदारी की जमकर प्रशंसा की और कहा कि आज के समय में इस तरह की ईमानदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है।