अल्लाह के घर का उमराह कर लौटे, जायरीनो का शाहिद अन्सारी (बाबा) ने घर पहुंच कर माला पहना कर किया इस्तकबाल

Dec 2, 2025 - 15:38
 0
अल्लाह के घर का उमराह कर लौटे, जायरीनो का शाहिद अन्सारी (बाबा) ने घर पहुंच कर माला पहना कर किया इस्तकबाल

अंता (शफीक मंसूरी) मक्का मदीना से उमरा कर लौटे जायरीनो का विधायक भाया के नजदीक शाहिद अंसारी (बाबा) ने उमराह के मुकद्दस सफर पूरा कर अपने घर पहुँचे जायरीनों का गर्मजोशी से मुंह मीठा कराकर माला हार पहनाकर इस्तकबाल किया गया। रिटायर्ड कानूनगो मोहम्मद रईस, पूर्व पार्षद मोहम्मद हनीफ टेलर, पत्नी  रुखसाना बानो, हमीदन बानो और राजा इस रूहानी यात्रा कर सही सलामत यात्रा पूरी कर जायरीन घर पहुंचे जायरीनों को फूलों की मालाओं से स्वागत किया मुँह मीठा करा कर  मुबारकबाद दी और उनके सफर की कामयाबी व कबूलियत के लिए दुआएँ मांगीं। घर पहुंच कर अपने करीबी दोस्तों रिश्तेदारो सहित कई  लोगों ने माला पहनाकर मुबारकबाद दी। लोगों ने कहा कि उमराह का सफर इंसान को रूहानी सुकून और इबादत की नज़दीकी प्रदान करता है।बाबा ने कहा कि
उमरा एक पवित्र यात्रा है जो मुसलमानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मक्का और मदीना में अल्लाह के घर और नबी की मस्जिद में नमाज अदा करना एक अनमोल अनुभव है। उमरा से लौटने के बाद, आपको अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और अल्लाह के करीब आने का प्रयास करना चाहिए। आप अपने अनुभवों को दूसरों के साथ बांट सकते हैं और उन्हें भी उमरा करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
उमरा मुसलमानों के लिए उमरा एक पवित्र तीर्थयात्रा है, जिसे 'छोटी हज' भी कहा जाता है। यह सुन्नत है, जो साल में कभी भी की जा सकती है, और यह अल्लाह के करीब आने, दिल को शुद्ध करने, और गुनाहों से माफी मांगने का एक जरिया मानी जाती है। इसमें मक्का में काबा के चारों ओर तवाफ करना और सफा और मरवा पहाड़ियों के बीच दौड़ना शामिल है, जिसके बाद सिर के बाल कटवाए जाते हैं।  उमराह इस्लाम में एक पवित्र तीर्थयात्रा है, आध्यात्मिक जागृति और भक्ति की यात्रा। यह आस्था, विनम्रता और एकता के गहन कार्यों का प्रतीक है, क्योंकि श्रद्धालु पवित्र शहर मक्का की एक आत्मिक यात्रा पर निकलते हैं। हज के विपरीत, उमराह व्यक्तिगत पसंद के अनुसार किसी भी समय किया जा सकता है। उमराह और हज की कुछ रस्में समान हैं, जैसे एहराम, सई, तवाफ़। उमराह इबादत के सबसे बेहतरीन कृत्यों में से एक है और हमारे प्यारे पैगंबर हज़रत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की सुन्नत है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है