लड़की को घोड़ी पर बैठाकर निकाला बिंदोरा, म्हारी छोरी छोरो से कम ना से...
खैरथल (हीरालाल भूरानी) खैरथल वार्ड नम्बर 11 की रहने वाली रक्षा पुत्री योगेश कुमार का डी जे और ढोल नगाड़ो के साथ घोड़ी पर बैठाकर बिंदोरा निकाला। पुरे मोहल्ले एवं घर परिवार मे खुशी का माहौल बना हुआ है। लड़की के चाचा आचार्य राजेश कुमार ने बताया की पुरे घर परिवार वाले बहुत खुश है। हमारे परिवार मे लड़की का बिंदोरा इसी प्रकार से निकालने की परम्परा है। लड़की को घोड़ी पर बिठाकर डी जे और ढोल नगड़ो के साथ नाचते गाते हुए अम्बेडकर सर्किल का पूरा चक्कर लगाकर वापिस घर ले जाने की परम्परा है। उन्होंने बताया की म्हारी छोरी अब छोरो से काम नहीं है। उन्हें बराबरी का हक़ प्रदान किया जाता है। लड़की के पिताजी की किताबों की दुकान है और माताजी गृहणी है। उन्होंने बच्ची को खूब पढ़ाया लिखाया है, अभी लड़की प्रतियोगि परीक्षा की तैयारी कर रही है।