राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित हुई, बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

Mar 6, 2026 - 18:04
 0
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित हुई, बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

कठूमर (दिनेश लेखी)  तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के अध्यक्ष उदय सिंह अलोरिया अपर जिला न्यायाधीश कठूमर के चैम्बर में गुरूवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 
इस बैठक का उद्देश्य आगामी 14 मार्च 2026 को  होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। 
तालुका विधिक सेवा समिति सचिव रूचि शर्मा ने बताया कि बैठक में बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रीलिटिगेशन प्रकरणों को लोक अदालत में रैफर करें और सैटल करवाएं। 
इस अवसर पर एसबीआई कठूमर रवि कुमार मीणा, ग्रामीण बैंक कठूमर सर्वदमन शर्मा, ग्रामीण बैंक रोनीजाथान रवि मीणा, ग्रामीण बैंक बडोदाकान रवि बैरवा, पवन पाराशर, ग्रामीण बैंक तसई, मुकेश गर्ग, ग्रामीण बैंक गारू, उपेन्द्र पाल सिंह, ग्रामीण बैंक खेडली,  बैंक ऑफ बडौदा खेडली सौरभ ऐरन मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................