पीर संज्यानाथ की तपोस्थली धामेंडा धाम में वार्षिक मेला व विशाल भंडारा 4 अप्रैल को होगा आयोजन

Mar 6, 2026 - 18:03
 0
पीर संज्यानाथ की तपोस्थली धामेंडा धाम में वार्षिक मेला व  विशाल भंडारा 4 अप्रैल को होगा आयोजन

नारायणपुर उपखण्ड के प्राचीन अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित खेड़ापति बाबा पीर संज्यानाथजी महाराज की तपोस्थली धामेड़ा धाम में 4 अप्रैल 2026 शनिवार को वार्षिक मेला एवं देसी घी के विशाल भंडारे को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में कार्यक्रम के विभिन्न पाण्डाल, शुद्ध पेयजल, भण्डारा पंगत प्रसादी, पार्किंग व्यवस्था, संत, महात्माओं एवं भक्तों के आवागमन एवं रुकने की व्यवस्था संबंधी कार्यों को लेकर आवश्यक चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। महंत पीर विवेकनाथ महाराज ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मिति बैसाख कृष्ण पक्ष द्वितीया को वार्षिक मेले का आयोजन बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है जिसमें 3 अप्रैल को संत, महात्मा एवं कलाकारों द्वारा संपूर्ण रात्रि भजन सत्संग का आयोजन एवं 4 अप्रैल 2026 को प्रातः 9 बजे से महासी जयराम ठेकला, ठेकला की ढाणी एवं महासी महावीर यादव चांदाली के द्वारा महासियों का कार्यक्रम किया जाएगा। वही प्रातः 11 बजे से देसी घी के चूरमे का विशाल भंडारे का आयोजन होगा जिसमें वाल क्षेत्र सहित विभिन्न प्रांतो के लोग आकर बाबा की प्रसादी एवं दर्शन लाभ ले सकेंगे। इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने के लिए अपील की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................