कठूमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर HPV वैक्सीनेशन का हुआ शुभारंभ
कठूमर (दिनेश लेखी) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कठूमर पर शनिवार को 14 साल की किशोरियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ जवाहर सैनी ने कहा कि कठूमर क्षेत्र में प्रत्येक पात्र बालिका को आगामी तीन माह में एचपीवी टीकाकरण का सुरक्षा कवच प्रदान किया जाएगा।
इस वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन 3 किशोरियों ने टीका लगवाया। डॉ सैनी ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि प्रदेश की बेटियों का स्वास्थ्य ठीक रहे। उन्हें किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बेटियों का बचाव करेगा। यह टीका बीमारी के जोखिम को कम करता है और पूरी तरह सुरक्षित व वैज्ञानिक शोध पर आधारित है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ हेमंत वर्मा, डॉ सुनीता गोयल, डॉक्टर सतीश चौधरी, डॉक्टर कृष्ण कुमार यादव, एएनएम सुमन किराड़, नेहा गर्ग, शर्मिला कुमारी, निक्की आदि मौजूद थे।