ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट अमित भारद्वाज, क्षेत्र में खुशी की लहर

Nov 10, 2026 - 19:57
 0
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट अमित भारद्वाज, क्षेत्र में खुशी की लहर

रामगढ़, अलवर (अमित भारद्वाज):

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ (All India Patrakar Ekta Sangh) में रामगढ़ कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार एवं एडवोकेट अमित भारद्वाज को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से उन्हें पुनः राजस्थान का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से रामगढ़ सहित पूरे अलवर जिले के पत्रकारों और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

​शीर्ष नेतृत्व की सहमति से हुई नियुक्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. चेतन ठठेरा ने बताया कि ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के संस्थापक दिनेश कुमार दीक्षित, राष्ट्रीय संरक्षक रामेश्वर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह और समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से एडवोकेट अमित भारद्वाज को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संघ हमेशा से पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और समाज सेवा के कार्यों के लिए मुखर होकर आवाज उठाता रहा है। एडवोकेट अमित भारद्वाज पूर्व में भी इस पद पर कई वर्षों तक अपनी निष्ठावान सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व चैनलों के माध्यम से सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं।

​इन्होंने जताई प्रसन्नता और दी बधाइयाँ

उनकी इस नियुक्ति पर भूतपूर्व सैनिक व समाजसेवी जयराम मीणा, तुलसीराम सैनी, दीपक अग्रवाल, ज्योतिरामन वशिष्ठ, धीरज शर्मा, तरुण शर्मा, शुभम शर्मा, मीडिया प्रभारी मुकेश मीणा (बंबोली), पूर्व बार अध्यक्ष एवं एडवोकेट लाखन दत्त शर्मा, एडवोकेट मोहित जैन, शुभम जैन, छगनलाल सेन, गजेंद्र शर्मा, विजय शेखावत, सचिन मनचंदा, लकी कुकरेजा, अजय भारद्वाज, आरिफ खान (बरामदा), दया किशन सैनी, कजोड़ राम सैनी, नगर पालिका पार्षद भुवनेश साहू, नीरज बंसल, गोपाल शर्मा, राजीव शर्मा, मोहित, गौरव सोनी, शंकर श्रीवास्तव, रवि कुमार, नरेश जोशी, रामेश्वर दयाल शर्मा, बाबू मीणा, सौरभ शर्मा और जितेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दूरभाष के माध्यम से उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................