पिनान मे पुलिस थाना खोलने की घोषणा

Mar 8, 2026 - 17:46
 0
पिनान मे पुलिस थाना खोलने की घोषणा

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता)। पिनान में नया पुलिस थाना की स्वीकृति दिलाई जाने पर पिनान पहुंचने पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का बड़ी माला पहनाकर ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत सम्मान किया। प्रदेश में विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों की स्थापना व क्रमोंन्नयन के साथ सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत सुविधाएं विकसित करने व अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य को लेकर बजट में मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा व गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पिनान में पुलिस थाना खोलने की घोषणा की है। जिससे क्षेत्रीय लोगों में उत्साह का माहौल है। नए पुलिस थाना की स्वीकृति के बाद पहली बार छप्पर हाउस पिनान पहुंचने पर ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाये पहना कर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पिनान में पुलिस थाना खुलने पर अपराधों पर अंकुश लगेगा और सुरक्षा का माहौल बनेगा। ग्रामीणों ने पिनान ग्राम पंचायत को पंचायत समिति का दर्जा देने की मांग की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................