बफर क्षेत्र के बफर जोन मे दिखाई दिए चार शावक और बाघिन

Mar 8, 2026 - 17:43
 0
बफर क्षेत्र के बफर जोन मे दिखाई दिए चार शावक और बाघिन

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर के सरिस्का के बाला किला बफर क्षेत्र के लिवरी सफारी ट्रैक पर विदेशी पर्यटकों को एक साथ पांच टाइगर दिखे। जिसका पर्यटकों ने अपने कैमरे से वीडियो भी बनाया। बफर क्षेत्र के लिवरी ट्रैक पर चार विदेशी पर्यटक सफारी के लिए  आए थे जिन्हें बाघिन एसटी-19 अपने 4 शावकों के साथ वाटर पॉइंट पर नजर आई।  पहली बार टाइगर देखने आए ओर एक दो नहीं पांच टाइगर उन्हें दिखे जो काफी रोमांचक पल विदेशी पर्यटकों के लिए रहा। बाघिन के शावक अब काफी बड़े हो चुके हैं। जो पूरे टाइगर ही तरह नजर आ रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही वाटरहॉल्स पर टाइगर अब नजर आने लगे है।  शावक पानी में उतर गए। टाइग्रेस बाहर बैठ गई। शावक पानी के बीच अठखेलियां करते भी दिखे। करीब आधा घंटे से ज्यादा समय तक टाइगर फैमिली को टूरिस्ट ने देखा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................