लोक अदालत के लिए प्रिकाउंसलिंग का आयोजन किया गया
राजगढ (अलवर/अनिल गुप्ता) सचिव तालुका विधिक सेवा समिति राजगढ़ ने बताया की दिनांक 7 मार्च 2026 को मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 मार्च 2026 के सफल आयोजन हेतु प्री-काउंसलिंग का आयोजन किया गया ।
प्री-काउंसलिंग की मीटिंग का आयोजन माननीय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजगढ़ लेखपाल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। उक्त मीटिंग में बीमा कंपनियों के अधिकारीगण, प्रतिनिधि व अधिवक्तागण सुनील गुप्ता, राकेश विजय तथा पक्षकारों के अधिवक्ता प्रकाश चंद मीणा, अशोक पटेल, हेमंत सैनी व पक्षकार स्वयं उपस्थित रहे। मीटिंग में उक्त समस्त पदाधिकारी व अधिवक्तागण के सहयोग से पक्षकार के मध्य समझाइश करवाई जाकर मोटर वाहन दुर्घटना के कई प्रकरणों में पूर्ण सहमति हुई तथा इतने ही प्रकरणों में लोक अदालत दिनांक 14 मार्च 2026 तक राजीनामा होने की और संभावना है ।इसी के तहत तहसील परिसर में जन उपयोगी सेवाओं के लिए जारी पोस्टर चिपकाए वह पम्पलेट का वितरण कर आम जन को इस संबंध में जागरूक किया गया।