अनार हाथ में फटा बालक झुलसा; लड्डू गोपाल को भोग लगा रही महिला के दीपक से साड़ी में लगी आग
अलवर (अनिल गुप्ता) जिले में दीपावल परंपरागत हर्षोल्लास से मनाई गई। वहीं जिले दो दर्दनाक घटनाएं सामने आईं। पहली घटना शहर के लाल दिग्गी रामानंद नगर की है जहां वृद्ध लक्ष्मी कँवर घर में लड्डू गोपाल को भोग लगा रही थीं। इस दौरान नीचे रखे दीपक ने उनकी साड़ी से आग लग गई।
आग लगने के बाद वृद्ध महिला को बचाने पहुंचे पुत्र शैतान सिंह के भी हाथ जल गए। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया और दोनों को गंभीर हालत में सामान्य चिकित्सालय के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया ।जहां उनका इलाज जारी है।
वहीं दूसरी घटना तिजारा क्षेत्र की है तिजारा निवासी राजेश सैनी का पुत्र तरुण सैनी घर पर अनार बम चला रहा था, तभी अचानक बम उसके हाथ में फट गया। हादसे में बालक का चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए। जिसे उपचार के लिए तिजारा अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में अलवर रैफर कर दिया गया।