अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय चुनाव 25 अप्रैल को; भरतपुर के मनोज जिंदल 'उपमहामंत्री' पद के लिए मैदान में

Apr 10, 2026 - 18:56
 0
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय चुनाव 25 अप्रैल को; भरतपुर के मनोज जिंदल 'उपमहामंत्री' पद के लिए मैदान में

हलैना/भरतपुर (विष्णु मित्तल)। देश की 50 वर्ष पुरानी प्रतिष्ठित संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन को मजबूती देने और लोकतांत्रिक विश्वास को बनाए रखने हेतु सत्र 2026-31 के लिए राष्ट्रीय कार्यसमिति के चुनाव आगामी 25 अप्रैल को आयोजित होंगे। मतदान की प्रक्रिया नई दिल्ली के मॉडल बस्ती, करोल बाग स्थित कार्यालय के समीप संपन्न की जाएगी।

युवा अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भरतपुर निवासी मनोज जिंदल इस बार 'मेन बॉडी' के प्रमुख 12 पदों में उपमहामंत्री पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। वे भरतपुर और राजस्थान से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में इस राष्ट्रीय स्तर की संस्था में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जिंदल ने बताया कि सम्मेलन देश के करीब 10 करोड़ अग्रवाल बंधुओं की पंजीकृत संस्था है, जिसकी इकाइयां देश के कोने-कोने में फैली हुई हैं।

पूरे देश से लगभग डेढ़ लाख पंजीकृत मतदाता एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में गोपाल शरण गर्ग (नारनौल) राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पैनल का नेतृत्व कर रहे हैं। इस पैनल में महामंत्री पद हेतु विनोद अग्रवाल (सूरत) व नरेश बंसल (हरियाणा), कोषाध्यक्ष पद पर गजेंद्र गुप्ता (गुरुग्राम) और उपमहामंत्री पद पर मनोज जिंदल (भरतपुर), प्रमोद जैन (रायपुर), संजय अग्रवाल (दिल्ली) व प्रकाश गोयल (पलवल) मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

भरतपुर जिले के मतदाताओं के पास 15 अप्रैल तक 'पोस्टल बैलेट' पहुंच जाएंगे, जिन्हें मतदान के बाद वापस दिल्ली चुनाव कार्यालय भेजना होगा। जो मतदाता स्वयं दिल्ली जाकर वोट डालना चाहते हैं, वे 25 अप्रैल को मतदान कर सकेंगे। चुनाव परिणाम 26 अप्रैल, रविवार को घोषित किए जाएंगे।

मनोज जिंदल की उम्मीदवारी को भरतपुर के वरिष्ठ समाजसेवियों और राजनेताओं का भारी समर्थन मिल रहा है। विधायक डॉ. सुभाष गर्ग, पूर्व विधायक विजय बंसल, वरिष्ठ समाजसेवी मोहन मित्तल और कृष्ण कुमार अग्रवाल ने उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। साथ ही सी.ए. अतुल मित्तल, जिलाध्यक्ष अनुराग गर्ग, मुकेश सिंघल, विनोद सिंघल, विष्णु लोहिया, गिरधारी गुप्ता, ब्रजेश अग्रवाल और सुनील प्रधान सहित समाज के अनेक स्तंभों ने जिंदल को अपना समर्थन दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................