विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 के उपलक्ष्य में वीर सेवा संस्थान ने किया जीवदया कार्य
नदबई (कमलेश जैन) परस्परोग्रहों जीवानाम व जीओ और जीने दो* जैसे जैन सिद्धांतों से प्रेरित वीर सेवा संस्थान द्वारा भरतपुर जिलाध्यक्ष यश जैन के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों व VSS में सहयोग देने वाले दानदाताओं द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 के उपलक्ष्य में श्री लब्धि विक्रम राजयशसूरी श्वेताम्बर जैन गोशाला पर गौ सेवा यात्रा -14 के तहत श्री लब्धि विक्रम राजयशसूरी श्वेतांबर जैन गौशाला ढ़हरा मोड़, नदबई में गौवंश को 2 क्विंटल से अधिक हरी व ताजा सब्जी (घीया, काशीफल, खीरा, पालक, तरबूज, पत्ता गोभी, गुड़ आदि) डेहरा मोड व झील में बंदरों के लिए 100 Kg से अधिक केले खिलाकर* कर जीवदया की अपनी अनूठी मिसाल पेश की। इस मौके पर श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ नदबई के अध्यक्ष प्रेमचंद जैन, श्री सकल जैन संघ के महामंत्री नरेश जैन, VSS उपाध्यक्ष अमित जैन, सचिव अमित कुमार जैन, मंत्री विजय जैन, संगठन मंत्री मनीष जैन व वीरू जैन व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

